Parakh Survey Analysis – भारत में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर हाल ही में जारी की गई ‘PARAKH RS’ रिपोर्ट (पूर्व में ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे’ के नाम से जानी जाती थी) ने चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। रिपोर्ट में छात्रों की विषय संबंधी समझ में भारी कमी पाई गई है, विशेषकर गणित और भाषा जैसे मुख्य विषयों में।

बच्चों की पढ़ाई पर बड़ी रिपोर्ट: भाषा और गणित में दिखी गहरी खाई
Parakh Survey Analysis – इस सर्वे में 21 लाख से अधिक छात्रों (कक्षा 3, 6 और 9) की गणित, भाषा, पर्यावरण, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में समझ का मूल्यांकन किया गया। इसमें 2.7 लाख शिक्षक और स्कूल प्रमुख भी शामिल थे।
- Also Reading –Indian Airforce AgniveerVayu Vacancy 2025: भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती 2025 शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश Parakh Survey Analysis :-
| कक्षा | शीर्ष राज्य/UT | कमजोर जिले |
|---|---|---|
| कक्षा 3 | पंजाब, हिमाचल, केरल | साहेबगंज (झारखंड), रियासी, राजौरी (J&K) |
| कक्षा 6 | केरल, पंजाब, दादरा-नगर हवेली | गारो हिल्स (मेघालय) |
| कक्षा 9 | पंजाब, केरल, चंडीगढ़ | शि योमी (अरुणाचल), गारो हिल्स (मेघालय) |
मुख्य निष्कर्ष – कक्षा 3:
-
67% छात्र रोज़मर्रा की बातचीत हेतु पर्याप्त शब्दों का उपयोग कर सकते हैं।
-
60% छात्र कहानी पढ़कर पात्रों और आशय को समझ सकते हैं।
-
68% छात्र वस्तुओं को विभिन्न गुणों के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं।
-
केवल 50% छात्र रुपये 100 तक की लेन-देन की गणना कर सकते हैं।
-
55% छात्र केवल 99 तक के अंकों को क्रम में रख सकते हैं।
मुख्य निष्कर्ष – कक्षा 6:
-
54% छात्र भारतीय संख्या प्रणाली की जगहों को समझते हैं।
-
केवल 29% छात्र भिन्न (½, ¼) को संख्याओं के रूप में पहचानते हैं।
-
38% छात्र मौसम, खाना, ग्रह-नक्षत्र आदि पैटर्न पर प्रश्न पूछते हैं।
-
42% छात्र लंबाई, समय, परिधि, क्षेत्रफल आदि का आकलन कर सकते हैं।
-
44% छात्र प्राकृतिक व सामाजिक तत्वों की पहचान करते हैं।
मुख्य निष्कर्ष – कक्षा 9:
-
54% छात्र पाठ में मुख्य बिंदु पहचान सकते हैं।
-
31% छात्र प्रतिशत और अनुपात को व्यावहारिक रूप से उपयोग करते हैं।
-
37% छात्र दबाव, तापमान व घनत्व से संबंधित घटनाओं को समझते हैं।
-
33% छात्र सरल विद्युत परिपथ को समझ पाते हैं।
-
47% छात्र जैव विविधता की समझ रखते हैं, लेकिन केवल 34% जीवन और निर्जीव की विशेषताओं को अलग कर पाते हैं।
निष्कर्ष Parakh Survey Analysis Conclusion:
Parakh Survey Analysis- PARAKH RS सर्वे से यह स्पष्ट होता है कि भारत में स्कूली छात्रों के सीखने में गहराई की कमी है। न केवल गणित बल्कि भाषा, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में भी कई छात्रों को मूल अवधारणाओं की स्पष्ट समझ नहीं है। कक्षा जितनी ऊंची होती जाती है, प्रदर्शन में गिरावट देखी जाती है।
इस रिपोर्ट से शिक्षा प्रणाली को नीति निर्धारण, अध्यापक प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम पुनर्गठन की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। केरल, पंजाब जैसे राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन कर उदाहरण पेश किया है, लेकिन कई राज्य और ज़िले अभी भी शैक्षणिक आपातकाल की स्थिति में हैं।
Source : The Hindu