गोवा के श्री लैलाई देवी मंदिर में भगदड़ की खबर आयी है। शिरगांव में छह की मौत और कई घायल हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कम से कम 30 लोग घायल हुए, जिनमें आठ की हालत गंभीर है और दो को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बम्बोलिम रेफर किया गया है।

गोवा के श्री लैलाई देवी मंदिर में भगदड़ की खबर
3 मई की सुबह करीब 3:30 बजे उत्तर गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में श्री लैलाई देवी मंदिर में हुई भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 65 से अधिक बच्चे, पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। गोवा और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु सालाना लैलाई जात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
बिचोलिम पुलिस स्टेशन के सहायक उपनिरीक्षक अरुण देसाई ने कहा, “यह घटना 3 मई की सुबह करीब 3:30 बजे हुई। 2 मई को लैलाई जात्रा का आयोजन था, लोग सुबह से ही गोवा और आसपास के राज्यों से आने लगे थे। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, भीड़ बढ़ती गई और पुलिस स्टाफ के लिए इसे संभालना मुश्किल हो गया।
देर रात हमें समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हुआ। हम मान रहे हैं कि शायद कोई व्यक्ति गिर गया और उसके ऊपर लोग चलने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।” इस दुखद खबर के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने भी शोक जताया है।