Maharashtra Truckers on Strike – महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों ने 2 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल का प्रमुख कारण है ट्रैफिक उल्लंघनों पर मिलने वाले ई-चालान और प्रशासनिक एजेंसियों की कथित जबरदस्ती वसूली। मुंबई सहित राज्य भर में 1.5 से 2 लाख ट्रक और मालवाहक वाहन इस हड़ताल में भाग लेंगे। हालांकि दूध, दवा और सब्जियों जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति इस हड़ताल से प्रभावित नहीं होगी।
Maharashtra Truckers on Strike ई-चालान और ट्रांसपोर्ट हड़ताल: महाराष्ट्र में हंगामा शुरू
सरकार ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक भिमानवर की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमें मुंबई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे पुलिस, मोटर वाहन विभाग और विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति को एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

बस ऑपरेटर्स ने फिलहाल टाली हड़ताल
जहां ट्रक चालकों ने आंदोलन की घोषणा की है, वहीं बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध पर हड़ताल टाल दी है। उन्होंने कहा कि आषाढ़ी एकादशी निकट है और वारी यात्रा में भाग लेने वाले वर्करियों को परेशानी न हो, इसलिए स्कूल बस ऑपरेटर और प्राइवेट बस संगठन 6 जुलाई तक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।
- Also Read –RailOne ऐप लॉन्च: अब एक ही ऐप से रेलवे की सारी सेवाएं, टिकट, शिकायत, ई-कैटरिंग, सब कुछ एक जगह
Maharashtra Truckers on Strike मुख्य माँगें
ट्रांसपोर्ट संगठनों की प्रमुख माँगों में निम्नलिखित शामिल हैं:
-
6 महीने से पुराने ई-चालानों को रद्द किया जाए
-
जबरदस्ती चालान वसूली बंद हो
-
भारी वाहनों पर क्लीनर की अनिवार्यता समाप्त की जाए
-
मेट्रो शहरों में नो-एंट्री टाइमिंग पर पुनर्विचार किया जाए
-
ई-चालान पर लगे पुराने जुर्माने को माफ किया जाए
️ संघर्ष और सरकारी पहल
Maharashtra Truckers on Strike –ट्रांसपोर्ट संगठनों ने 16 जून से मुंबई के आज़ाद मैदान में धरना शुरू किया था, जो 24 जून को सरकार द्वारा वार्ता का आश्वासन मिलने पर समाप्त हुआ। लेकिन सरकार द्वारा अब तक ठोस निर्णय न लेने के कारण संगठनों ने 2 जुलाई से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
संगठनों का समर्थन
Maharashtra Truckers on Strike – इस हड़ताल को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, महाराष्ट्र राज्य ट्रक टेंपो टैंकर बस वाहतुक महासंघ, ऑल इंडिया बल्क एलपीजी ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन, नवी मुंबई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सहित कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
बस ऑपरेटर्स संगठन ने इस विरोध को काले झंडे लगाकर जताने की बात कही है।
Maharashtra Truckers on Strike से जुड़ी मुख्य जानकारी सारणी में
बिंदु | विवरण |
---|---|
हड़ताल प्रारंभ | 2 जुलाई 2025, मध्यरात्रि |
भाग लेने वाले वाहन | 1.5 से 2 लाख ट्रक और मालवाहक वाहन |
आवश्यक सेवाएँ | दूध, दवा और सब्जियाँ हड़ताल से बाहर |
प्रमुख माँगें | पुराने चालान माफी, अनिवार्य क्लीनर हटाना आदि |
सरकारी कार्रवाई | 10-सदस्यीय समिति का गठन |
समिति रिपोर्ट की समयसीमा | 1 महीना |
बस ऑपरेटर्स की स्थिति | 6 जुलाई तक हड़ताल स्थगित |
स्कूल बस संघ की भूमिका | वार्ता के जरिए समाधान की आशा |