बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष है। उनके पारिवारिक मित्र एवं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि कुमार कुछ समय से बीमार थे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया।
मनोज कुमार जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ‘शहीद’ ‘उपकार’ और ‘पूरब और पश्चिम’’ जैसी फ़िल्में बनायीं। जिसे जनता का अपार प्यार मिला और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया था। मनोज कुमार ने देशप्रेम को ले कर फ़िल्में बनायी इसलिए उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था।

महान अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मशहूर अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो भारतीय सिनेमा का आदर्श है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दिग्गज अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह भारतीय सिनेमा के आदर्श थे। जिन्हें देशभक्ति की उनकी भावना के लिए विशेष रूप से याद किया जाता था। जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्ति किया है। सोशल मीडिया सााइट एक्स पर लिखा “महान अभिनेता प्रख्यात फिल्म निर्देशक पद्म श्री मनोज कुमार का निधन अत्यंत दुःखद तथा कला एवं फिल्म जगत की अपूरणीय नुकसान हुआ है। इसलिए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। सीएम ने आगे लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति
ऐसी ही देश विदेश की ख़बरें जान ने के लिए हमारी वेबसाइट खबरNEWS24 को आप अपने ब्राउज़र पे बुक मार्क कर सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम आपको निष्पक्षता और निडर होकर साड़ी सूचनाएं पहुंचाए। आप अपने विचारों को भी कमेंट सेक्शन के माध्यम से हम तक पहुंचा सकते है। हम हो सकता है आपके विचारों से सहमत न भी पाए। लेकिन फिर भी उन्हें प्रकट करने में आपकी सहायता करेंगे।