Railone App Launch– 1 जुलाई 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में एक नई मोबाइल एप्लिकेशन RailOne लॉन्च की। यह ऐप यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से लेकर ग्रिवांस रिड्रेसल, ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी।

RailOne App Launch -रेलवे ने लॉन्च किया ‘RailOne’ ऐप, अब यात्रियों को मिलेगी एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं
Railone App Launch – RailOne ऐप को रेलवे की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने विकसित किया है। इस ऐप का उद्देश्य है—डिजिटल इंटरफेस को सरल, समेकित और सुविधाजनक बनाना।
- Also Read –फैसला पहले आप लेते हो या आपका दिमाग ? क्या हमारी चेतना पीछे रह जाती है मस्तिष्क के निर्णय से?
RailOne ऐप की मुख्य विशेषताएं
-
एकल लॉगिन (Single Sign-on): mPIN या बायोमेट्रिक लॉगिन
-
UTS और RailConnect सपोर्ट: पहले से मौजूद उपयोगकर्ता लॉगिन भी मान्य
-
3% की छूट: प्लेटफॉर्म और अनारक्षित टिकटों पर
-
लाइव ट्रेन ट्रैकिंग: वास्तविक समय में ट्रेन की स्थिति देखें
-
ई-कैटरिंग और कुली बुकिंग: खाने और पोर्टर सेवा बुकिंग एक क्लिक में
-
लास्ट माइल टैक्सी सेवा: स्टेशन से घर तक का सफर और आसान
-
R-Wallet (रेलवे ई-वॉलेट): भुगतान के लिए इनबिल्ट वॉलेट
यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Railone App Launch – डिजिटल रेलवे की ओर बड़ा कदम
रेल मंत्री वैष्णव ने CRIS टीम की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में रेलवे का Passenger Reservation System (PRS) और अधिक आधुनिक, बहुभाषी और सक्षम बनाया जाएगा।
“नया PRS प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ हैंडल करने में सक्षम होगा।”
– रेलवे प्रवक्ता
नए PRS में दिव्यांगजन, छात्र और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं, सीट चयन विकल्प और किराया कैलेंडर जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल होंगे।
Also Read – डिलीवरी में लगे इंसानों की जगह अब रोबोट? Amazon का नया प्रयोग
रेलवे सेवाओं में बदलाव (1 जुलाई से प्रभावी)
रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई 2025 से रेलवे सेवाओं में कई बदलाव लागू किए हैं:
-
आधार अनिवार्य: तत्काल और आपात टिकट बुकिंग के लिए अब Aadhaar Verified IRCTC ID ज़रूरी
-
रिजर्वेशन चार्ट का समय बदला: अब चार्ट 4 घंटे की बजाय 8 घंटे पहले तैयार होगा
-
टिकट किराए में संशोधन:
-
Non-AC मेल/एक्सप्रेस: ₹0.01 प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी
-
AC क्लास: ₹0.02 प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी
-
सबअर्बन, 500 किमी तक सेकंड क्लास और मासिक टिकट पर कोई प्रभाव नहीं
-
Railone App Launch — RailOne ऐप और नए बदलाव
श्रेणी | विवरण |
---|---|
लॉन्च तिथि | 1 जुलाई 2025 |
ऐप का नाम | RailOne |
विकसित किया | CRIS (रेलवे की PSU) |
उपलब्धता | Android Play Store और iOS App Store |
टिकट बुकिंग | अनारक्षित टिकट, IRCTC रिजर्वेशन ऐप के माध्यम से |
अतिरिक्त सेवाएं | ई-कैटरिंग, पोर्टर, टैक्सी, शिकायत समाधान, R-Wallet |
नया चार्ट समय | अब ट्रेन प्रस्थान से 8 घंटे पहले |
आधार अनिवार्यता | तत्काल टिकट बुकिंग हेतु |
किराया संशोधन | Non-AC: ₹0.01/km, AC: ₹0.02/km |