ट्रम्प ने पोस्ट किया खतरनाक वीडियो – “अब ये हम पर हमला नहीं करेंगे “

हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प ने एक खतरनाक वीडियो जारी करते हुए । अमेरिका की हुतियों के प्रति आक्रामकता को दिखाया। दुनिया में काफी बदलाव हो रहे हैं। ईरान और अमेरिका में पहले से काफी विवाद है। ईरान के द्वारा समर्थन प्राप्त हूती विद्रोहियों पर उत्तरी यमन में अमेरिका के हमले जारी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट X से एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने लिखा कि ये हुती हमारे जहाजों पर हमला करने के लिए इकठे हुए थे। उफ़ अब ये हमला नहीं कर पाएंगे।

ट्रम्प ने पोस्ट किया खतरनाक वीडियो

दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग एक सर्किल बना कर खड़े हैं। कुछ ही सेकंड में उन पर एक बम गिरा दिया जाता है। जिसके बाद वहां सिर्फ एक गड्ढा नजर आता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्रम्प ने लिखा था। हुती जिनको ईरान का समर्थन प्राप्त है। उत्तरी ईरान के अधिकांश भाग पर उनका कब्ज़ा है। जो 2014 से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार से लड़ रहे हैं। अमेरिकी सेना ने 15 मार्च से उत्तरी यमन में हूती के कब्जे वाले क्षेत्रों पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए है। जिससे इस समूह को अमेरिकी नौसेना और अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग मार्गों पर हमला करने से रोका जा सके।

US Attack Huti
US Attack Huti

आखिरी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि ये हमले लम्बे समय तक जारी रहेंगे। वहीं हुती समूह की तरफ से भी ये बताया गया था कि अमेरिकी सेना ने पिछले कई घंटों में उत्तरी सना और सादा में उसके 22 ठिकानों पर हमले किये थे। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बन ने के बाद काफी विशेष निर्णय लिए जा रहे हैं। जिससे ना सिर्फ मिडिल ईस्ट देशों पर बल्कि NATO भी अस्थिर हो चुका है।

https://x.com/realDonaldTrump/status/1908300360810479821?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908300360810479821%7Ctwgr%5E2e5a7a2dcc185beb4efeb1c86f2039ef710699e1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fworld-news%2Fdonald-trump-showed-world-through-a-terrifying-video-how-he-wiped-out-the-houthis-in-25-seconds-8090890

ऐसी ही देश विदेश की ख़बरें जान ने के लिए हमारी वेबसाइट खबरNEWS24 को आप अपने ब्राउज़र पे बुक मार्क कर सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम आपको निष्पक्षता और निडर होकर साड़ी सूचनाएं पहुंचाए। आप अपने विचारों को भी कमेंट सेक्शन के माध्यम से हम तक पहुंचा सकते है। हम हो सकता है आपके विचारों से सहमत न भी पाए। लेकिन फिर भी उन्हें प्रकट करने में आपकी सहायता करेंगे।

Resource from: X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *